झारखण्ड

नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब के सदस्यों के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 126 वा जयंती मनाया गया।

झारखण्ड/साहिबगंज:-राजमहल प्रखंड क्षेत्र के मंगलहाट नया बस्ती मे,1995 से स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब के अध्यक्ष धीरज प्रसाद सहा ने दीप प्रज्वलित कर व केक काटकर,महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की 126 वां जयंती बड़ी धूम-धाम से मनाया वही क्लब के द्वारा करीब 30 असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया  आपको बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब के सचिव विकास यादव ने कहा की देश के युवाओं में क्रांति की अलख जगाने व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नायक आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस जी का जन्म 23 जनवरी 1897 में उड़ीसा के कटक क्षेत्र में हुआ था, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जिन नेताओं का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है, उनमें एक नाम है- नेताजी सुभाष चंद्र बोस आज पूरा देश याद कर रहा है! देश की  सुदूर गांव तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर लोग पुष्पांजलि अर्पित कर रहे हैं, मैं ऐसे महान पुरुषों को कोटि कोटि नमन करता हूं इस कार्यक्रम में उपस्थित सुभाष चंद्र दास, दुर्गा प्रसाद मंडल,सुदर्शन पासवान, देवेंद्र ठाकुर,विश्वनाथ मंडल,सुनील दास,विष्णु कुमार मंडल,अनिल दास, रूपेश कुमार मंडल एवं अन्य लोग उपस्थित थे,
संवाददाया विकास कुमार पंडित


20221118_054610
20230101_075933
20230308_113824

Related Articles

Back to top button