
झारखण्ड/रांची:- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक आदरणीय शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए आज केंद्रीय कार्यालय (कैंप) मे रांची जिला से मनिंदर सिंह के नेतृत्व मे एवं पलामू जिला से मुख्य रूप से जुगल किशोर और संजय सिंह (उमेश) के साथ सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी मे स्वागत किया। साथ ही पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराते हुए संगठन को मजबूत कर कार्य करने का संकल्प दिलाया। सदस्यता लेने वालों मे गौरव यादव, बबलू दास, नसीम अंसारी, शुभम राज, रितेश कुमार, सुरेश कुमार, कुणाल चंद्रवंशी, सूरज मुंडा, शशि मुंडा, अजय कुमार राय, पंकज महतो, फिरोज अशरफ, सोनू मुंडा, विवेक साहू, बासुदेव मुंडा, सूरज दास, पप्पू कुरैशी, सुशील तिवारी, विक्की चंद्रवंशी, विशाल चंद्रवंशी, रितिक वर्मा, मो• जिसान रजा, यासिर हमीद, अशोक कु गुप्ता, इमरोज साहिल पठान, फारुक आजम, मनीष गुप्ता, विजय तिग्गा, पवन महतो, विजय महतो, मुन्ना महतो, रवि महतो, संदीप मिंज, राहुल बड़ाइक, प्रवीण लोहरा, विजय उरांव, हरजिंदर सिंह, समरजीत सिंह, प्यारेलाल गुप्ता, एंथोनी मिंज, मो• सैफ, मो• साद, मो शरीक, मो• बंटी, उत्कर्ष कुमार, प्रेम यादव के साथ सैकड़ों लोग रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, केंद्रीय सदस्य शानू सिद्दकी एवं रांची जिला के केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला संयोजक सदस्य डॉ हेमलाल मेहता के साथ अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
संवाददाता रांची









