
झारखण्ड/साहिबगंज:- भाजपा कोटालपोखर मंडल शांति चौक दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आज कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा कोटालपोखर मंडल अध्यक्ष बप्पी निर्मल प्रसाद ने किया,बैठक में मुख्य रूप से कार्यशाला प्रभारी भाजपा साहेबगंज जिला के लोकप्रिय महामंत्री कुसुमाकर तिवारी उपस्थित रहे।
इस कार्यशाला बैठक में बप्पी निर्मल प्रसाद ने सभी पंचायत के बूथ अध्यक्षों को यह बताया कि नमो एप्स के माध्यम से प्राथमिक सदस्य बनना है,तत्पश्चात सक्रिय सदस्य बनने की क्या प्रक्रिया है वो भी बताया,चल रहे फरवरी महीना में ही मंडल-जिला और प्रदेश की कमेटी का बदलाव होना है। कमेटी का बदलाव करने के लिए जो सक्रिय सदस्य बने होंगे वही सक्रिय सदस्य मंडल और जिला के टोली में अपना महत्वपूर्ण मत देकर नए मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
मौके पर जिला का महामंत्री कुसुमाकर तिवारी ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा पार्टी भारतीय जनता पार्टी के हम सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है,और प्रत्येक 3 साल में हमारे कमिटी का बदलाव और नया कमिटी का चयन या चुनाव किया जाता है, अभी संगठन का महापर्व चल रहा है और आप सभी सक्रिय सदस्य बनकर इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और अपने कोटालपोखर मंडल में एक मजबूत संगठन का निर्माण करें,उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी कोटालपोखर मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रणव सिंह,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,मंडल के महामंत्री शिव रतन रजवार,विकास भगत, जयदेव रजवाड़,निदय रजवाड़,प्यारे लाल तुरी,सुरेंद्र साहा,भारत साहा, अनंत लाल साहा,अनूप लाल रजक, राजकुमार साहा,धनेश्वर राय,विजय राय,वासुदेव कुनाई,जितेंद्र कुमार साहा,सागर मोहन साहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाददाता कोटालपोखर









