
हर साल अलग–अलग थीम के पंडालों के लिऐ प्रसिद्ध है यूथ स्टार क्लब।
झारखण्ड/साहिबगंज:- कोटालपोखर थाना रोड स्थित सरस्वती पूजा पंडाल हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अपने आकर्षक पंडाल के थीम की वजह से आकर्षण का केंद्र बनता रहा है। इस वर्ष भी यूथ स्टार क्लब द्वारा केदारनाथ के थीम पर बना पंडाल स्थानीय लोगों को आकर्षित करता हुआ दिखाई देता है।
वहीं क्लब के सदस्यों द्वारा हर वर्ष अलग तरह से पंडालों का आकार दिया जाता है जो देखने में बहुत खूबसूरत लगता है साथ ही क्लब के सदस्यों की कड़ी मेहनत को दर्शाता है।
बसंत पंचमी का महत्त्व
बसंत पंचमी, जिसे वसंत पंचमी भी कहा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती जो ज्ञान,संगीत,कला और विद्या की देवी मानी जाती है। पूजा की जाती है। यह दिन छात्रों,शिक्षकों और विद्या प्रेमियों के लिए विशेष महत्त्व रखता है।
इस अवसर पर पीले रंग के वस्त्र पहनना,पीले फूलों से पूजा करना और कविताओं तथा संगीत की प्रस्तुति देना इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक विशेषताओं में शामिल है। अधिकांश स्कूलों और कॉलेजों में इस दिन सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है, जहां छात्र उत्सव के साथ मां सरस्वती की आराधना करते हैं।
मौके पर यूथ स्टार क्लब के सदस्य अर्जुन माली,श्याम ठाकुर,पंकज रजवार,विकास ठाकुर,रॉकी रजवार, सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
संवाददाता कोटालपोखर









