झारखण्डराजनीति

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई का जयंती मनाया गया।

झारखण्ड/साहिबगंज:- भारतीय जनता पार्टी कोटालपोखर मंडल अध्यक्ष बप्पी निर्मल प्रसाद की अध्यक्षता में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का शताब्दी वर्ष जयंती मनाया गया उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रणव कुमार सिंह,मंडल महामंत्री शिवरतन रजवाड़,युवा नेता सूरज माली,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम के संबोधन में मंडल अध्यक्ष बप्पी निर्मल प्रसाद ने बताया कि आज 25 दिसंबर का ये दिन भारतीय राजनीति और भारतीय जनमानस के लिए एक तरह से सुशासन का अटल दिवस है. आज पूरा देश अपने भारत रत्न अटल को, उस आदर्श विभूति के रूप में याद कर रहा है, जिन्होंने अपनी सौम्यता, सहजता और सहृदयता से करोड़ों भारतीयों के मन में जगह बनायी।

पूरा देश उनके योगदान के प्रति कृतज्ञ है,उनकी राजनीति के प्रति कृतार्थ है,21वीं सदी को भारत की सदी बनाने के लिए उनकी एनडीए सरकार ने जो कदम उठाये, उसने देश को एक नयी दिशा, नयी गति दी.1998 के जिस काल में उन्होंने पीएम पद संभाला,उस दौर में पूरा देश राजनीतिक अस्थिरता से घिरा हुआ था। नौ साल में देश ने चार बार लोकसभा के चुनाव देखे थे। लोगों को शंका थी कि यह सरकार भी उनकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाएगी,ऐसे समय में एक सामान्य परिवार से आने वाले अटल ने, देश को स्थिरता और सुशासन का मॉडल दिया। भारत को नव विकास की गारंटी दी। वे ऐसे नेता थे, जिनका प्रभाव भी आज तक अटल है ,वाजपेई जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था।
संवाददाता कोटालपोखर

Delhi Crime News


20221118_054610

Related Articles

Back to top button