झारखण्ड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाई।

झारखण्ड/साहिबगंज:- बरहरवा प्रखण्ड अंतर्गत बरहरवा नगर पंचायत के राजमहल रोड स्थित बसीर गैरेज प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ•भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष रणजीत टुडू ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जिला अध्यक्ष बरकत खान उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने डॉ•भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया साथ ही सभी ने दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि डॉ•भीमराव अंबेडकर भारतीय समाज के एक प्रमुख नेता,समाज सुधारक,और संविधान निर्माता थे। उनकी जीवन यात्रा और संघर्षों ने उन्हें भारतीय सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में एक विशेष स्थान दिलाया।

मौके पर अशोक दास,रणजीत टुडू,भोला नाथ महतो,मिठुन कुमार मंडल,हीरालाल साह,अश्विनी आनंद, शहनवाज नासीर,निताय सरकार,मनोज घोष,छोटेलाल रमानी,आलमगीर मंसूरी,छोटे साव, देवानंद महतो,थोमस रॉबर्ट, समाउल,लोकनाथ घोष,आफताब सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाददाता बरहरवा

Delhi Crime News


20221118_054610

Related Articles

Back to top button