
झारखण्ड/पाकुड़:- भाजपा युवा नेता बाबूधन मुर्मू ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के गांडो परता गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया,उभरता हुआ युवा चेहरा बाबूधन मुर्मू के द्वारा लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लिट्टीपाड़ा प्रखंड के गांडो परता गांव में जनसंपर्क कर जनसमस्या से रूबरू हुए।इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे,जनसंपर्क के दौरान आम जनों की हाल चाल जाना,ग्रामीणों ने बताया गांडो परता गांव में चार टोला है,तीन सौ परिवार रहते है,आजादी के कई वर्ष बीत गए लेकिन इस गांव में रास्ता नहीं बना ओर पीने के पानी के लिए चापाकल नहीं है,झरना का पानी पीने के लिए मजबुर है,बुंद बूंद पीने के पानी के लिए तरस रहे है लोग,नहाने के लिए डूमरहिड नदी जाना पड़ता है,पशुओं को पीने का पानी के लिए डूमरहिड नदी का भरोसा काफी गंभीर है,अगर गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना है तो एक किलो मीटर तक खटिया में ले जाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया जाता है तब अस्पताल तक मरीज पहुंचती है,अबुवा आवास,प्रधानमंत्री आवास, जनमन आवास से भी वंचित है,इतना दुर्भाग्य है,यहां के जन प्रतिनिधि विधायक,सांसद इस गांव में शुद लेने तक नहीं जाता है,यहां के जन प्रतिनिधि को जनता के सुख दुख से कोई मतलब नहीं,सिर्फ अपना विकास से मतलब है,ग्रामीणों का समस्या सुनकर भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से पूरी समर्थन देकर भाजपा पार्टी को जिताने का कार्य करिए, भाजपा पार्टी ही सबका विकास कर सकती है।भाजपा पार्टी का मूल मंत्र सबका विकास,सबका साथ,सबका विश्वास,सबका प्रयास पर चलती है।मौके पर एसटी मोर्चा जिला महामंत्री पाकुड़ शिव प्रसाद पहाड़िया,युवा मोर्चा अध्यक्ष मंगल टुडू,बुथ अध्यक्ष सुगदा सोरेन,ग्राम प्रधान सोनाधन टुडू, रामा पहाड़िया,सावन मुर्मू,बोडों हेमब्रम,सोम टुडू,रामेश्वर टुडू, मिकाइल हेमब्रम,एंथोनी हेमब्रम,कालू पहाड़िया,सिलास पहाड़िया,शिबू पहाड़िया,रमेश पहाड़िया,बोंगा पहाड़िया,रमेश पहाड़िया,महिला तलामय सोरेन,मांजली हंसदा,सोनी पहाड़ीन आदि महिला पुरुष सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए।
संवाददाता पाकुड़









