झारखण्डराजनीति

कार्यकर्ता अभिनन्दन सह विजय संकल्प सभा में पहुँचे पूर्व मंत्री नीरा यादव,सांसद सी पी चौधरी व ढुल्लु महतो भी रहे मौजूद

झारखण्ड धनबाद(कतरास):- विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए दरदा स्थित सावित्री पैलेस में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता अभिनन्दन सह विजय संकल्प सभा में कोडरमा की विधायक सह पूर्व मंत्री नीरा यादव पहुँची। सभा को संबोधित करते हुए नीरा यादव ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड से भ्रष्ट हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ फेंकना है तथा पुन : एक बार फिर झारखंड में बीजेपी की सरकार बनाना है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा की आपने मेहनत कर 2024 के लोकसभा इस क्षेत्र से विजय दिलाया है। केंद्र में जिस तरह भाजपा की सरकार बनाया है उसी प्रकार झारखंड में बहुमत वाली एनडीए सरकार का परचम लहराना है। उन्होंने कहा की झारखंड की वर्तमान सरकार ठगबंधन सरकार है। इस सरकार ने यहाँ के लोगो को सिर्फ ठगने का काम किया है। 5 लाख युवाओं को नौकरी देने के नामपर हेमंत सोरेन की सरकार ने यहाँ के युवाओं को सिर्फ ठगा है। बेरोजगारी भत्ता बताकर आजतक नहीं दिया। पारा शिक्षकों को स्थायी नहीं किया गया। ग्रीन कार्ड से लोगो को अनाज नहीं मिल रहा है। 1 लाख लोगो के खाते में देने को झूठा वायदा किया। झारखंड में शिक्षा की व्यवस्था चौपट हैं। भ्रष्टाचारियों को यहाँ सरकार का समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो ने कहा की जात पात, बाहरी भीतरी के नाम पर राजनीति करने वाले को सबक सिखाने का काम करें। उन्होंने कहा की 5 साल में झारखंड में क़ानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गई। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी को जीताकर झारखंड में बीजेपी की सरकार बनाना है। झारखण्ड से भ्रष्ट हेमंत सोरेन की सरकार को हटाकर बाबूलाल को मुख्यमंत्री बनाना है।
कार्यक्रम में उपस्थित गिरिडीह के सांसद सीपी चौधरी ने कहा की आप लोगों के मेहनत के कारण धनबाद व गिरिडीह लोकसभा सीट में विजय श्री मिली है। आप लोगों के सहयोग से दूसरी बार सांसद बनने का मौका मिला। आपने नरेंद्र मोदी को पी एम बनाया। चौधरी ने कहा की भ्रष्ट सरकार के कारण कई भ्रष्टाचार के आरोप में कई मंत्री जेल जा चुके हैं। उन्होंने कहा की यहाँ के लोगो को रोजगार देने में सरकार विफल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से झारखंड में फिर से बीजेपी की सरकार बनाने का आह्वान किया है। सरकार को उखाड़ फेकने का कार्य करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद के सांसद के अग्रज सह प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो,जिला परिषद अध्यक्ष शारदा देवी,धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय उपस्थित थे।
संवाददाता मिलन पाठक

Delhi Crime News


20221118_054610

Related Articles

Back to top button