झारखण्ड

उपायुक्त ने मंडरो प्रखण्ड स्थित विभिन्न संस्थाओं का भ्रमण किया।

झारखण्ड/साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती क्विक द्वारा संचालित मंडरो प्रखंड के कौड़ीखुटौना में अवस्थित खादी ग्राम्यद्योग सेंटर तथा SFURTI सेंटर का भ्रमण किया गया।

सर्वप्रथम उपायुक्त महोदय को खादी से बने साल को उड़ाकर उनका स्वागत किया गया।

उन्होंने कौड़ीखुटौना में महिलाओं द्वारा तसर कपड़ा तैयार किया जाने वाला हथकरघा के कार्यों को देखा गया।

उपायुक्त ने भीमचक बरखोरी स्थित तसर धागे का कार्य करने वाली कई महिलाओं से मिले तथा उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

उपायुक्त ने इस कला को राष्ट्रीय स्तर पर एवं विश्व स्तर पर प्रसारित एवं मार्केटिंग करने को कहा।

उन्होंने लोकसभा आम निर्वाचन 2024  हेतु मतदान बूथ संख्या 31 कौडीखुटौना  का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधा का जायजा लिया।

उन्होंने मिर्जाचौकी थाना  एवं मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जाचौकी में बन रहे सीआरपीएफ के लिए व्यवस्थित शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में ईट एवं सीमेंट की गुणवत्ता को देख के जेई को निर्देशित किया।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी  अंगरनाथ स्वर्णकार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र रविन्द्र दास, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मंडरो मेघनाथ उरांव, अंचल अधिकारी मंडरो पंकज कुमार भगत,एओडीबी मैनेजर  चंद्रशेखर शर्मा,जेएसएलपीएस कार्यक्रम प्रबंधक मार्टिन तारीक , मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रोहित कुमार तथा नीति आयोग से आकांक्षी प्रखंड फेलो मनीष कुमार मौजूद थे।
संवाददाता जहांगीर आलम

Delhi Crime News


20221118_054610
20231107_144112
IMG-20231110-WA0444
IMG-20240125-WA0602

Related Articles

Back to top button