बरहरवा में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वाजपेई की जयंती।

झारखंड/ साहिबगंज:-भारतीय जनता युवा मोर्चा के बरहरवा प्रखंड महामंत्री अमित कुमार भारती के नेतृत्व में बरहरवा प्रखंड के बटाल पंचायत अंतर्गत चंडी झोपड़िया गांव में बूथ संख्या 26 पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती एवं मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला के महामंत्री कुसुमाकर तिवारी,मंडल के मंत्री सुशील मिश्रा,युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अमित भारती, संजीत कुमार यादव,पूर्व मुखिया मार्शल बावरिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम प्रभारी अमित कुमार भारती ने सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया एवं संयुक्त रूप से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।तत्पश्चात वंदे मातरम का राष्ट्रीय गीत गाया गया। उपस्थित ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सभी लोगों ने बैठकर सुना।अटल बिहारी वाजपेई के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिला के महामंत्री कुसुमाकर तिवारी ने कहा वाजपेई के कार्यकाल में ही झारखंड अलग राज्य का सपना साकार हुआ और आज हम जिस राज्य में है भले हमारी सरकार नहीं हो पर इस राज्य को हम लूटने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में भारत परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के रूप में दुनिया के आगे अपनी पहचान बनाई और आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाजपेई के सपनों को साकार कर रहे हैं कार्यक्रम को अमित भारती,संजीव यादव,मार्शल बावरिया,मनोज यादव,सुशील मिश्रा ने भी संबोधित किया। वाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर ठंड के प्रकोप से बचने हेतु असहाय गरीब परिवारों के बीच 25 कंबल का वितरण युवा मोर्चा के द्वारा किया गया।आज के कार्यक्रम में मनोज कुमार महतो,ब्रह्मदेव रजक,पंकज यादव,विक्की यादव,अमन यादव,अमरनाथ यादव,नंदलाल महतो और भी गांव के कई लोग उपस्थित थे!
संवाददाता बरहरवा









