
कुश्ती प्रतियोगिता में पाकुड़ जिले के बच्चों ने 4 स्वर्ण,16 रजत एवं 6 कांस्य पदक जीतकर जिला का नाम किया रोशन
सांसद,डीसी व एसपी समेत जिले तमाम अधिकारी ने सभी बच्चों को दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
झारखण्ड/पाकुड़:-स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग,झारखण्ड के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ रांची के गणपत राय इंडोर स्टेडियम,खेलगांव में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन झारखंड सरकार, शिक्षा विभाग के सचिव के रवि कुमार के द्वारा किया गया। इस खेल में पाकुड़ जिलें से कुल 35 बालक एवं बालिका खिलाड़ी ने भाग लिया। इस खेल में 02 स्वर्ण 08 रजत 03 कास्य पदक खिलाड़ियों ने प्राप्त किया। अंडर -14 बालक वर्ग ने 02 स्वर्ण एवं 02 कास्य पदक टीम उप विजेता रहा। वही अंडर-17 बालिका वर्ग मे 05 रजत पदक के साथ उप विजेता रही। वही अंडर 19 बालिका वर्ग मे 03 रजत 01 कास्य पदक के साथ टीम उप विजेता रही।
पदक जीत के वापस लौटने पर समग्र शिक्षा पाकुड़ एवं पाकुड़ जिला कुश्ती संघ के द्वारा संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों को फुल माला एवं बैंड बाजा से भव्य स्वागत किया गया।
सभी विजेता खिलाड़ियों को माननीय सांसद,राजमहल लोकसभा विजय कुमार हांसदा,उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल व पुलिस अधीक्षक एच.पी.जनार्दनन,उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर,अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित,जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा,जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी,जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज,जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार,जिला कुश्ती संघ के सचिव प्रकाश कुमार सिंह,एपीओ जयेंद्र मिश्रा,सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी इप्सिता तिर्की,जिला जेंडर समन्वयक सबनम ताप्सम,जिला कुश्ती संघ से उमर फारूक,विवेक मण्डल,प्रमोद नांगलिया,महबूब आलम,खेल शिक्षक आलमगीर आलम,पाकुड़ कस्तूरबा की वार्डन कुसुम गुप्ता,शिवानी मरांडी एवं सभी खेल प्रेमी ने खिलाड़ियों को बधाई दिया।
मौके पर पाकुड़ स्पोर्ट्स एकेडमी (क्रिकेट) के सह प्रशिक्षक पिंकू मंडल, क्रिकेट खिलाड़ी नीतिश सिंह,श्याम सिंह,सन्नी यादव,अर्जुन गोस्वामी, शेषनाथ कुमार,आकाश सिंह,चिंटू सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
संवाददाता पाकुड़









